प्रान्त घुमन्तू चिकित्सक प्रकल्प की बैठक सम्पन्न
जयपुर। घुमंतू जाति उत्थान न्यास की प्रांत चिकित्सा प्रकल्प बैठक सेवा सदन जयपुर में आयोजित हुई। राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के क्षेत्रीय सह कार्यवाह गेंदालाल जी, क्षेत्रीय घुमंतू कार्य प्रमुख महेंद्र जी, क्षेत्रीय घुमंतू कार्य संयोजक महावीर प्रसाद जी, घुमंतू कार्य जयपुर के प्रांत संयोजक महेंद्र राजावत जी का पाथेय मिला।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सह कार्यवाह गेंदालाल जी ने कहा घुमन्तू समाज दृड संस्कार वाला समाज हैं, हजारों साल की अभद्रता के पश्चात भी इन्होंने राम और हनुमान को नहीं छोड़ा। एक बार विश्वास में लेंगे तो यह हमारे रक्षक जैसा हैं। उन्होंने कहा हमें इस समाज को सामान्य हिन्दू समाज जैसा भारत माता के पक्के देशभक्त सपूत बनाकर खड़ा करना हैं।
अन्य सत्रों में जयपुर महानगर संयोजक राजेश शर्मा सहित अन्य दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। घुमन्तू प्रान्त चिकित्सा प्रकल्प संयोजक अनुराग जांगिड ने मंच संचालन किया एवं सत्र के अन्त में सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में घुमंतू प्रांत टोली सदस्य भैरूराम बंजारा, वेदप्रकाश पटेल, जयपुर प्रांत के कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहें।



