जयपुर। विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्ध घुमन्तू समाज के महासम्मेलन में अधिकारों, समस्याओं एवं समाज के सर्वांगिण विकास के लिए सरकार के समक्ष अपनी 11 सूत्रीय मांगों को रखा गया। जयपुर के अम्बाबाडी स्थित आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हनुमान सिंह जी मुख्य वक्ता के रूप में मंचासिन रहे। इनके अतिरिक्त घुमन्तू कार्य के क्षेत्र संयोजक महावीर प्रसाद शर्मा, घुमन्तू कार्य क्षेत्र प्रमुख महेन्द्र सिंह,जनाधिकार समिति क्षेत्र संयोजक रामकिशोर योगी, मंत्री ओटाराम देवासी, घुमन्तू कार्य के क्षेत्र दस्तावेज संयोजक भैरूराम बंजारा भी मंच पर उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में समाज को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आव्हान करते हुए कहा कि विमुक्त, घुमन्तू और अर्द्ध घुमन्तू समाज पारम्परिक कौशल अनुभव की अमूल्य धरोहर है। इस दौरान उन्होंने समाज को आश्वस्त किया समाज के उत्थान में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हरसंभव सहयोग, बैंक गारंटी उपलब्ध कराने और समाज द्वारा दिए गये 11 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में समाज के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रबुद्धजन सहित भारी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहें। कार्यक्रम में राजस्थान भर से आए हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने सरकार के समक्ष अपनी आपबीती सुनाते हुए समस्याओं को रखा। प्रथम सत्र में मंच से समाज के प्रबुद्धजनों ने सरकार से समाज के हितार्थ योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने की मांग की एवं प्रशासनिक दुर्भावना को व्यक्त किया। घुमन्तू जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जनाधिकार समिति के क्षेत्र संयोजक रामकिशोर योगी, कार्यक्रम संयोजक राकेश बीडावत,समाज के प्रमुखों सहित सभी सह संयोजकों ने मंच से समाज को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद भी घुमन्तू समाज के कई वर्ग आज भी मूलभूत सुविधाओं एवं संवैधानिक अधिकारों से लाभान्वित नहीं हो पाए है। ऐसे में सरकार को अलग से प्रयास कर समाज को मुख्य धारा में जोडने का कार्य किया जाना चाहिए। सरकार के मुखिया से मांग करते हुए घुमन्तू समाज के प्रमुखजनों ने इस अवसर पर 11 सूत्रीय मांग पर दिया।
मच संचालन एडवोकेट रामअवतार योगी ने की। मंच व्यवस्था प्रांत के अनुराग जांगिड, वेद प्रकाश पटेल ने संभाली। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन और अतिथि स्वागत सम्मान के साथ की गई।






